भोपाल l स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने प्रदेशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व हम सब नागरिकों को अपने देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मरण करने का गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा है कि देश की विविधतापूर्ण संस्कृति को एक सूत्र में बांधने में हमारी राष्ट्रीय एकता का महत्वपूर्ण योगदान है। मंत्री श्री सिंह ने नागरिकों से देश और प्रदेश की तरक्की के लिए एक-जुट होकर योगदान देने का आह्वान किया है।