मैहर l परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने रविवार को मैहर जिले के प्रवास के दौरान मां शारदा देवी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मंत्री श्री सिंह ने प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर विधायक चित्रकूट सुरेन्द्र सिंह गहरवार, मैहर श्रीकांत चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष सतना भगवती प्रसाद पाण्डेय, कलेक्टर रानी बाटड, एसडीएम दिव्या पटेल सहित जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।