SDM का एक्सीडेंट कहीं साजिश तो नहीं
उमरिया l एसडीएम अपने ड्राइवर के साथ पाली की ओर जा रहे थे। उसी दौरान सामने से आ रही स्कार्पियो अचानक रास्ता भटककर उनकी कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सड़क किनारे मौजूद लोगों ने आवाज सुनकर दौड़ लगाई और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद स्कार्पियो चालक वाहन वहीं छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इस बात के भी कयास लगाया जा रहे हैं की कहीं यह एक्सीडेंट साजिश तो नहीं थी ..? पुलिस की विवेचना में सारी परतें खुलेंगी कि यह वास्तव में एक्सीडेंट है या फिर साजिश..? एसडीएम को कमर में चोट आई है। अस्पताल पहुंचने के बाद उनका सीटी स्कैन किया गया और बाद में उन्हें जबलपुर रैफर कर दिया गया है। ड्राइवर अनिल के हाथों में गंभीर चोटें बताई जा रही हैं। दोनों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई गई है लेकिन उन्हें आगे भी चिकित्सा देखरेख की जरूरत रहेगी।



