All is well : सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही अफवाहों पर ध्यान ना दें
भोपाल l विश्व के कई देशों के बीच जारी युद्ध की खबरों के बीच तेल संकट को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें फैल रही हैं। हालांकि भारत में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। केंद्र सरकार के लगातार प्रयासों के चलते देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।
इसी बीच रीवा शहर के पेट्रोल पंप संचालकों ने भी लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। पंप संचालकों का कहना है कि शहर सहित पूरे जिले में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई नियमित रूप से हो रही है और किसी भी तरह का संकट नहीं है।
उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि घबराहट में ईंधन की अनावश्यक खरीदारी या स्टॉक करने की कोशिश न करें। जितनी जरूरत हो उतना ही पेट्रोल-डीजल लें, ताकि सभी लोगों को आसानी से ईंधन उपलब्ध हो सके।
पंप संचालकों के मुताबिक देश में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और आने वाले समय में भी सप्लाई प्रभावित होने की कोई आशंका नहीं है। इसलिए आम जनता अफवाहों से बचें और सामान्य रूप से ईंधन का उपयोग करे



