सोनम रघुवंशी मामले में सबूत किसने मिटाए ...? कई सवालों के नहीं मिल रहे जवाब...?
इंदौर में सबूत किसने मिटाए,क्योकि अभी भी पुलिस को सोनम के बैग, हत्या के बाद राजा के शरीर से निकाली गई चेन, अंगूठी और दोनों मोबाइल भी नहीं मिल पाएं हैं। पुलिस को आशंका है कि राज ने ही फ्लैट से सारे सबूत मिटाए,क्योकि शिलांग पुलिस ने फ्लैट की तलाशी ली तो वहां कुछ नहीं मिला। राजा की हत्या के बाद लंबे समय तक सोनम ने इंदौर में छुपने का प्लान बनाया था,लेकिन शिलांग के गाइड अल्बर्ट के बयान के बाद सोनम और राज सतर्क हो गई थे। गाइड ने कहा था कि उनसे राजा और सोनम के साथ तीन युवकों को देखा था। इसके बाद 7 जून को सोनम इंदौर से सिलीगुड़ी के लिए रवाना हो गई थी ताकि सोनम सिलीगुड़ी में जाकर यह बोल सके कि उसका अपहरण हो गया, लेकिन इस प्लानिंग से पहले ही शिलांग पुलिस ने राज सहित चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।



