महादेव पर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना जारी है। भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा करने पर शुभ फलों की प्राप्ति होती हैं। मान्यता है कि महादेव की पूजा करने पर रुके हुए कार्यों को गति मिलती है और तरक्की के भी योग बनते हैं। वहीं सावन में आने वाले सभी सोमवार का अधिक महत्व माना जाता है, क्योंकि देवों के देव महादेव का यह प्रिय महीना होता है। इस साल सावन माह का समापन 19 अगस्त 2024 के दिन होगा। इस पूरे माह के सभी दिनों को भोले बाबा की पूजा के लिए शुभ माना जाता है। इस दौरान उनकी पूजा करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं