रायसेन। विजयादशमी का पर्व धार्मिक आस्था और उत्साह के संग मनाया गया। जय भोले जन कल्याण सेवा समिति के बैनर तले निकले चल समारोह में शामिल भव्य दुर्गा झांकियों की पूजा-अर्चना कर भक्तों का अभिनंदन किया गया। शहर की सड़कों से गुजरते हुए इस शोभायात्रा ने त्योहार के पारंपरिक और सामाजिक दोनों स्वरूपों को जीवंत कर दिया।
माता मंदिर चौराहे पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री और विदिशा सांसद शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “नवरात्रि के नौ दिन मां की आराधना का प्रतीक हैं और विजयादशमी असत्य पर सत्य की जीत का उत्सव है। चौहान ने समिति के धार्मिक-सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए स्मरण कराया कि बीते डेढ़ दशक से समिति महाशिवरात्रि, गणेशोत्सव और होली जैसे पर्वों पर आयोजन कर न केवल सनातन परंपरा को संजो रही है, बल्कि समाजसेवा और राष्ट्रसेवा के कार्यों में भी सक्रिय है।

उन्होंने समिति अध्यक्ष मनोज कुशवाहा व उनकी टीम को साधुवाद देते हुए लोगों से स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया और दशहरा पर्व की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर समिति पदाधिकारी और सदस्य—कृष्ण मुरारी सिंह, प्रदीप सोनी, विशाल गुप्ता, हेमंत शाक्य, हरि नारायण अहिरवार, बालाराम यादव, कमलेश मोरलिया, मुकेश कुशवाहा, बारेलाल सूर्यवंशी, विशाल कुशवाहा, बृजेश राय, गौरीशंकर राय, सतीश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।