केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने शस्त्रों की पूजा की
विदिशा l केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विदिशा पुलिस लाइन में दशहरा पर्व पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर विधि-विधान से पूजन-अर्चना की है। पुलिस लाइन में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में पुलिस द्वारा उपयोग किए जाने वाले सभी प्रकार के शस्त्रों को रखा गया था।
हवन
केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक द्वय, कलेक्टर व एसपी सहित अन्य के द्वारा हवन में शामिल होकर आहुतियां दी हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता कैलाश रघुवंशी, कुरवाई विधायक श्री हरिसिंह सप्रे, विदिशा विधायक श्री मुकेश टण्डन, कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के अलावा अन्य जनप्रतिनिधिगण, अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चौबे समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी - कर्मचारीगण, मीडिया कर्मी मौजूद रहे।



