केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने दीपोत्सव पर्व की शुभकामनाएं दी
भोपाल l केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सपत्नी श्रीमती साधना सिंह ने संयुक्त रूप से दीपोत्सव पर्व की शुभकामनाएं अभिव्यक्त की है।
केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने रविवार को विदिशा जिले के प्रवास दौरान मुख्य बाजार मार्ग कांच मंदिर से तिलक चैक होते हुए सभी व्यापारियों, गणमान्य नागरिको से अभिवादन कर दीपोत्सव पर्व की शुभकामनाएं दी है। इस दौरान श्रीमती साधना सिंह के साथ-साथ विदिशा विधायक श्री मुकेश टण्डन, काॅ-आपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्री श्यामसुन्दर शर्मा समेत अन्य अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चौबे, एसडीएम श्री क्षितिज शर्मा, सीएसपी समेत अन्य विभागो के अधिकारी मौजूद रहें



