कॉलेज की छात्रा श्रद्धा तिवारी के लापता होने से मचा हड़कंप
इंदौर की एक निजी कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा श्रद्धा तिवारी लापता है, सीसीटीवी फुटेज में वह लोटस कॉलोनी की ओर जाते हुए दिख रही है l परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है l छात्रा घर से मोबाइल लेकर नहीं गई है इसलिए छात्रा की लोकेशन भी ट्रेस नहीं की जा सकी l पूरा मामला घर में हुई श्रद्धा के साथ मारपीट से जोड़कर देखा जा रहा है l श्रद्धा की सहेली का कहना है कि कुछ दिन पहले परिजनों ने श्रद्धा के साथ मारपीट की थी l जब से वह मानसिक रूप से आहत थी l दूसरी ओर श्रद्धा के परिजनों का कहना है कि वह एक इंजीनियर छात्र सार्थक जिसका नाम बताया जा रहा है l वह उसके संपर्क में थी पुलिस ने जब सार्थक से पूछताछ की तो सार्थक ने बताया कि उसकी 15 दिनों से श्रद्धा तिवारी से कोई बातचीत नहीं हुई है l पुलिस निरंतर सक्रिय है और श्रद्धा तिवारी को खोज रही है l



