नरसिंहपुर l लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके शुक्रवार को गोटेगांव में मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल के निवास में पहुंचकर उनकी माता स्वर्गीय श्रीमती यशोदा पटेल के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर समाज सेवी मुलाम सिंह पटेल, श्री सरदार सिंह पटेल, पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल व श्री प्रबल सिंह पटेल, विधायक श्री महेन्द्र नागेश, श्री रामसनेही पाठक, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी और नागरिकगण मौजूद थे।