मंडला - 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी विद्यालयों में विशेष भोज का आयोजन किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महाराजपुर में आयोजित विशेष भोज में शामिल हुई। यहाँ भोजन से पूर्व उन्होंने माँ सरस्वती का पूजन किया।
             इस अवसर पर सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, श्री प्रफुल्ल मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेष मिश्रा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, सहायक कलेक्टर आकिप खान, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा भी विशेष भोज में शामिल हुए। इस अवसर पर एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और ग्राम के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। आयोजित विशेष भोज में अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया। इस दौरान मंत्री श्रीमती उइके ने विद्यालय परिसर में पौधा भी लगाया तथा शिक्षकों, छात्र-छात्राओं से आत्मीय चर्चा की।