महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मंत्री श्रीमती उइके ने किया माल्यार्पण
मंडला l राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर और सेवा पखवाड़ा अभियान के समापन कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को गांधी मैदान मंडला में किया गया। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, श्री अखिलेश कछवाहा, श्रीमती अनीता तिवारी, श्रीमती मनीषा तिवारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।दशहरा पर्व की मंत्री श्रीमती उइके ने नागरिकों को शुभकामनाएँ दीं और यहाँ उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता और नशा मुक्ति का संकल्प भी दिलाया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत और नशामुक्त समाज ही हमारी ताक़त है। मंत्री श्रीमती उइके ने सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत बेहतर काम करने पर नगर पालिका के सुपरवाइजर श्री पुष्पेंद्र पांडेय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।



