मंडला विकासखंड के ग्राम आमानाला की दयोदय पशुसेवा सदन गौशाला में श्री गोवर्धन पूजा का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइकेनगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहाकलेक्टर श्री सोमेश मिश्रासीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीनाएसीईओ श्री विनोद मरावीएसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडामपूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता तिवारीसुश्री शशी पटेलमंजू कछवाहाउपसंचालक पशुपालन श्री उग्रसेन तिवारी सहित संबंधित शामिल हुए।

      इस अवसर पर मंत्री श्रीमती उइके ने गौपूजन कर गौमाता को भोजन कराया तथा गोवर्धन पूजा की। उन्होंने कहा कि पंचदिवसीय दीपावली पर्व में चौथे दिन श्री गोर्वधन की पूजा की परंपरा रही है। सनातन काल से हमारे ऋषि-मुनि गौवंश की सेवा करते आए हैं। यह न सिर्फ गौसंवर्धन का प्रयास है बल्कि यह प्रकृति के संरक्षण से भी जुड़ा हुआ है। मध्यप्रदेश की सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रयास कर रही है। प्राकृतिक खेती में गौवंश का अत्यधिक महत्व है। पहले के समय में गोबर की खाद उर्वरक के रूप में उपयोग की जाती थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश को दुग्ध उत्पादन में देश में अग्रणी बनाना चाहते हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी किसान भाई अपने घरों में गौवंश का पालन अवश्य करें एवं प्राकृतिक खेती की इस मुहिम को मजबूत करें। कार्यक्रम को नगरपालिका अध्यक्ष श्री कछवाहा ने भी संबोधित किया।

      जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्थानीय अहीर नृतक दल के लोक कलाकारों ने परंपरागत अहीर नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रगतिशील पशुपालकों श्री दीपक साहूश्रीमती प्रियंका मरावीश्री नरेश कछवाहाश्री हीरालाल रैदासश्री रानू कछवाहा को शाल तथा श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।