मंडला l भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज मंडला में रन फॉर यूनिटी” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्रीमती संपतिया उइके द्वारा बिंझिया में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशरामनगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहाश्री प्रफुल्ल मिश्राश्री रानू राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधिकलेक्टर श्री सोमेश मिश्राएसपी श्री रजत सकलेचाएडीएम श्री राजेंद्र कुमार सिंहएएसपी श्री शिव कुमार वर्माजिला खेल अधिकारी श्री विकास खराड़कर सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

            दौड़ का शुभारंभ प्रातः 9 बजे बिंझिया चौराहा से हुआजो नेहरू स्मारकबैगा-बैगी चौकरेडक्रॉस मार्ग से होते हुए महात्मा गांधी स्टेडियम तक संपन्न हुई। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओंकेंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के जवानोंअधिकारी-कर्मचारियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

            इस अवसर पर मंत्री श्रीमती उइके ने उपस्थितजनों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई और अपने उद्बोधन में कहा कि सरदार पटेल का जीवन हमें एकतासमरसता और राष्ट्रहित के लिए समर्पण की प्रेरणा देता है।

            कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने भी प्रतिभागियों को रन फॉर साइबर अवेयरनेस के तहत राष्ट्रीय सायबर सुरक्षा जागरूकता की शपथ दिलाई। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा अक्टूबर माह को राष्ट्रीय सायबर सुरक्षा जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासनपुलिस विभाग एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा किया गया।