मंडला l भगवान बिरसामुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर पी.एम.श्री. महाविद्यालय रानी दुर्गावती आर.डी. कॉलेज परिसर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्री श्रीमती संपतिया उईके एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम के द्वारा पीएम जनमन योजना अंतर्गत निर्मित आंगनवाड़ी भवनों के सिलापटों का अनावरण कर लोकार्पण किया गया। शनिवार को लोकार्पित किए गए भवनों में परियोजना बिछिया में निर्मित आंगनवाड़ी केन्द्र बैगा टोला (बंजी)चौकी टोला कन्हारी कलाबोतल बहरा मोचा के भवन शामिल हैं।

            कार्यक्रम के दौरान वन स्टॉप सेंटर महिला एवं बाल विकास विभाग में सेवारत स्टॉप सखी वाहन को हरी झंडी दिखाई गई। यह वाहन जिले के विभिन्न अंचलों में जाकर महिला एवं किशोरी बालिकाओं को उनके अधिकारों के संबंध में जागरूक करेगा। विधिक सेवा प्राधिकरण एवं वित्तीय साक्षरता से संबंधित शिविरों में भी वन स्टॉप सेंटर का दल शामिल होकर लोगों को विधिक और वित्तीय साक्षरता दिलाने में सहयोग करेगा। साथ ही महिला हेल्पलाईन के प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहाकलेक्टर श्री सोमेश मिश्रापुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचाजिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री शाश्वत सिंह मीनाजिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी एवं अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।