बिना हेलमेट पेट्रोल देने से मना करने पर युवक ने पेट्रोल पंप पर जलती हुई तीली फेंकी
इंदौर के बांगड़दा इलाके में स्थित शुक्ला ब्रदर्स पेट्रोल पंप पर तीन युवक पेट्रोल लेने आए। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने मिला हेलमेट गाड़ी से आए युवकों को पेट्रोल देने से मना कर दिया इसके बाद युवकों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ गाली गलौज कर मारपीट की l पेट्रोल लेने आए युवक यही नहीं रुके उन्होंने माचिस की तीली जलाकर पेट्रोल टंकी के पास भी फेंकी हालांकि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हो पाई है l पेट्रोल पंप मालिक की ओर से एरोड्रम थाने में शिकायत की गई है ,पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है l



