टीकमगढ़ कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष श्री शिवमोहन गिरी के साथ आज सर्किट हाउस के पास लगने वाले जैविक हाट बाजार निरीक्षण किया एवं जैविक खेती कर सब्जियां उगाने वाले किसानों से बातचीत की। कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने उपसंचालक कृषि विभाग को सभी जैविक खेती करने वाले किसानों को उन्नत प्रशिक्षण देने एवं उनका प्रमाणीकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने जैविक खेती करने वाले किसान श्री श्यामबिहारी कुशवाहा, श्री किशन कुशवाहा, श्री ग्यासी रैकवार, श्री परमानंद कुशवाहा से उनके खेती के तरीके के बारे में और उगाने वाली सब्जियों के बारे में जाना।
ज्ञातव्य है कि भारतीय किसान संघ के सहयोग से ये किसान जैविक खेती कर प्रत्येक रविवार को जैविक हाट बाजार के माध्यम से सब्जियां नगरवासियों को उपलब्ध कराते हैं।
इस अवसर पर श्री राजेंद्र श्रीवास्तव, श्री अवधेश गिरी गोस्वामी एवं श्री पवन पुरी, सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग श्री अजय रोहित सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
--00--
ग्राम बड़माडई खास में किसान संगोष्ठी आयोजित
टीकमगढ़, 28 सितम्बर 2025/ आत्मा योजना अंतर्गत ग्राम बड़माडई खास विकास खंड टीकमगढ़ में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परियोजना संचालक आत्मा श्री भरत राजवंशी एवं कृषि विज्ञान केंद्र वैज्ञानिक डॉक्टर यू.एस. धाकड़, डॉ. एस.के.जाटव, पृथ्वीपुर जिला निवाड़ी से सहायक तकनीकी मैनेजर मनु आर्या जतारा विकासखंड से सहायक तकनीकी मैनेजर राधिका टीकमगढ़ विकासखंड से सहायक तकनीकी मैनेजर कौशलेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
संगोष्ठी में कृषकों को प्राकृतिक खेती योजना के बारे में जानकारी दी गई एवं पंजीयन की संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में बताया गया। साथ ही वैज्ञानिकों के द्वारा जीवामृत एवं बिजामृत बनाने की संपूर्ण विधि बताई गई एवं जीवामृत बनाना कृषकों को सिखाया गया।