जब तांबे के बर्तन में फंस गया दो साल का बच्चा

सागर l तीन बत्ती क्षेत्र निवासी एक परिवार में उस समय हड़कंप मच गया जब छत पर खेलते हुए उनका दो साल का मासूम बच्चा एक तांबे के बर्तन में फंस गया। सुबह के समय छत पर खेलते हुए दो साल का मासूम एक तांबे के बर्तन में अपने दोनों पैर डालकर बैठ गया, और बर्तन में पानी भरा होने की वजह से उसी में फंस गया। काफी देर मशक्कत करने के बाद भी जब बच्चा बाहर नहीं निकल पाया तो मजबूरन परिजनों को उसे चमेली चौक क्षेत्र में बर्तनों के शिल्पकार और व्यापारी अशोक ताम्रकार के पास उनकी दुकान पर लेकर के गए। अशोक ताम्रकार ने बर्तन को बीच से काटकर बच्चे को आजाद किया। जिससे बच्चा सकुशल अपने परिजनों के साथ वापस जा सका। फिलहाल बच्चा पूरी तरह स्वास्थ्य और सुरक्षित है।