हार की रार : लालू कुनबे में घमासान अब तेज प्रताप भी हुए हमलावर
बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद अब लालू परिवार में घमासान मच गया है । लालू को नया जीवन देने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्या के घर और पार्टी छोड़ने के बयान के बाद अब पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव का बयान भी सामने आया है, जिसमें वह गुस्से में नजर आ रहे हैं। तेज प्रताप ने कहा कि हमारी बहन का जो अपमान करेगा उस पर कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलेगा। तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि रोहिणी दीदी जो बात कह रही है, वह अपनी जगह बिल्कुल सही कह रही हैं। एक मां होने के नाते, एक महिला होने के नाते, एक बहन होने के नाते उन्होंने जो सराहनीय काम उन्होंने किया है, वह शायद ही कोई बेटी या कोई बहन या कोई मां कर सकती है। यह हमारे लिए और सभी महिलाओं के लिए ये पूरे तरीके से ये पूजनीय हैं और सदैव इनकी चर्चा कि जाएगी। यह एक इतिहास रहेगा और इतिहास के पन्नों में मेरी बहन का नाम सुनहरे पन्नों में रहेगा।



