उर्वरक की कालाबाजारी करने पर होगी कठोर कार्यवाही
सीधी l यूरिया खाद की कमी को देखते हुये कलेक्टर श्री स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशानुसार दिनांक 23.08.2025 को अपर कलेक्टर श्री बी पी पाण्डेय के नेतृत्व में राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा मध्यप्रदेश राज्य विपणन संघ मर्या. डबल लॉक केन्द्र सीधी, डबल लॉक केन्द्र हड़बडो एवं निजी थोक उर्वरक विक्रेता भैयालाल बिहारीलाल, पुराना बस स्टैण्ड के सामने सीधी के विक्रय प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में प्रतिष्ठानों द्वारा यूरिया खाद के भण्डारण एवं वितरण संबंधी दस्तावेजो की सघन जॉच की गई एवं सभी विक्रेताओं को खाद की कालाबाजारी, मूल्य से अधिक दर पर विक्रय करने पर सख्त कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई।
निरीक्षण के दौरान टीम में अपर कलेक्टर सहित राजस्व विभाग से एस.डी.एम. गोपदबनास श्री राकेश शुक्ला, तहसीलदार गोपदबनास श्री राकेश शुक्ला एवं कृषि विभाग से उप संचालक कृषि डॉ. राजेश सिंह चौहान, अनुविभागीय कृषि अधिकारी सीधी श्री पी.एल. कुशवाहा एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकास खण्ड सीधी श्री विवेक कुमार दुबे उपस्थित रहे।
इसी प्रकार जिले के अन्य विकासखंडों में उपखण्ड अधिकारियों के नेतृत्व में खाद दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।



