उज्जैन में उस समय अफरा -तफरी मच गई जब लोगों को जानकारी लगी कि तेज रफ्तार से चल रही एक सफेद रंग की कार बेकाबू होकर पिलर से टकराई और शिप्रा नदी में गिर गई। एक स्कूटी सवार ने पुलिस को सूचना दी इसके बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची हैं l नदी का बहाव तेज होने के कारण बचाव कार्य में देरी हो रही है l चर्चा है कि उस सफेद रंग की क्रेटा कार में दो लोग सवार थे l दोनों का ही कोई अता-पता नहीं है l गोताखोरों के माध्यम से भी तलाशने की कोशिश जारी है l गाड़ी का नंबर भी कोई देख नहीं पाया है l