सीधी l उपसंचालक कृषि ने जानकारी देकर बताया कि जिले में किसानों हेतु उर्वरक (यूरिया) की आपूर्ति लगातार जारी है। जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग द्वारा आवश्यकतानुसार पर्याप्त मात्रा में यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। रविवार को छोड़कर प्रत्येक दिन उर्वरक वितरण जारी रहेगा। आज डबल लॉक केंद्र सीधी, अमिलिया , हड़बड़ो , कुछ समितियों एवं निजी विक्रेताओं के माध्यम से किसानों को उर्वरक का वितरण किया जा रहा है। जिले को इफको से लक्ष्मी ट्रेडर्स हिनोती को 60 एमटी, निखिल ट्रेडर्स भदुरा 25.8 एमटी , डबललॉक सीधी 90 एमटी, चुरहट 100 एमटी, अमिलिया 75 एमटी एवं हड़बड़ो को 54 एमटी , कुड़िया , चुरहट व बड़ाटीकट समिति को 27-27 एमटी तथा एन एफ एल से डबललॉक अमिलिया व चुरहट को 50-50 एमटी यूरिया प्राप्त हुई है।

उप संचालक कृषि ने किसानों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की चिंता न करें तथा घबराहट में अतिरिक्त यूरिया एक साथ न खरीदें। सभी कृषकों को उनकी आवश्यकता अनुसार यूरिया उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, वैकल्पिक रूप से नैनो यूरिया का भी उपयोग लाभकारी सिद्ध होगा। ताकि किसी भी स्तर पर परेशानी उत्पन्न न हो।