सब्जी उत्पादन विषय पर उद्यमिता प्रशिक्षण संपन्न
सीधी l आर-सेटी (R-SETI) के तत्वावधान में उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम टिकरी में “सब्जी उत्पादन” विषय पर ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े स्व-सहायता समूह की महिलाओं का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का समापन आर-सेटी डायरेक्टर शिवेंद्र कुमार चौधरी, विकासखंड प्रबंधक ग्रामीण आजीविका मिशन चंद्रकांत सिंह, सहायक विकासखंड प्रबंधक अरुण गौतम एवं प्रशिक्षक रेनू सिंह, अर्चना मिश्रा, नीतू चतुर्वेदी, पंचवटी सिंह और नागमती सिंह की उपस्थिति में हुआ। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
प्रशिक्षकों ने महिलाओं से अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपने घरों में व्यावसायिक खेती को बढ़ावा दें और साथ ही आसपास के लोगों को जैविक खेती के महत्व से अवगत कराएँ। प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत टिकरी, कंजवार, भूमिका, सिकर, दरिया चौहान टोला से 35 महिलाएँ सहभागी बनीं।
सत्र के दौरान प्रतिभागियों को व्यावसायिक खेती के महत्व, जैविक खेती के लाभ और जैविक कीटनाशकों जैसे अग्निस्त्र एवं ब्रह्मास्त्र के प्रयोग की जानकारी दी गई। इसके साथ ही जैविक खाद धनजीबा और गोबर खाद के महत्व तथा वर्मी बैग के माध्यम से खाद निर्माण की प्रक्रिया पर भी विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया गया।



