उदयपुरा l ग्राम पंचायत आलीवाड़ा में ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रीय ध्वज की रस्सी खंभे में फंस गई जिससे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार झंडा फहराया नहीं जा सका। स्थिति को संभालने के प्रयास में ग्राम पंचायत के सचिव खंभे पर चढ़ गए और वहीं ऊपर से ही रस्सी को निकालकर झंडा वंदन किया। इस पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। indiatv18 वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है l