स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री सिंह ने दीपावली पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

भोपाल l स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रतापसिंह ने दीपों के पर्व दीपावली पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मंत्री श्री सिंह ने अपने संदेश में कहा है कि दीपावली का पर्व हमें प्रकाश की ओर निरंतर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से दीपावली का पर्व समाज के सभी वर्गों के साथ सद्भावना के माहौल में मनाये जाने का आग्रह किया है।