नरसिंहपुर l स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने रविवार को अनुसूचित जाति महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास नरसिंहपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित भी किया। उन्होंने छात्रावास में अध्ययनरत छात्राओं से परिचय प्राप्त किया और उनकी पढ़ाई तथा छात्रावास की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। मंत्री श्री सिंह ने छात्राओं को नियमित रूप से पढ़ाई करने तथा अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु प्रेरित किया।

      इस अवसर पर विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल व श्री महेन्द्र नागेश, कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा, श्री रामसनेही पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी और छात्राएं मौजूद थी।