छिंदवाडा़ l नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने छिंदवाड़ा में एक बड़ा बयान दिया। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित मध्य प्रदेश आदिवासी विकास परिषद की बैठक और सम्मान समारोह में सिंघार ने कहा- 'मैं गर्व से कहता हूं कि हम आदिवासी हैं, हिंदू नहीं। यह बात मैं कई साल से कहता आ रहा हूं'। सिंघार के इस बयान का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कुछ लोग इसे आदिवासी अस्मिता को मजबूती देने वाला बयान बता रहे हैं तो वहीं कुछ इसे राजनीतिक स्टंट बता रहे हैं। जल्द ही भाजपा इस बयान पर कांग्रेस का घेराव कर सकती है।  indiatv18 वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है l