मंत्री हो तो ऐसा ....वन एवं पर्यावरण मंत्री दिलीप अहिरवार जैसा
छतरपुर l वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार चंदला विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे, तभी अचानक उनके काफिले को एक महिला ने बचाओ-बचाओ की आवाज लगाई l मंत्री ने देखा कि खेत मे आग लगी है, इसके बाद मंत्री अपने काफिले को लेकर खेत में उतर गए और आग बुझाना शुरू कर दिया l काफी देर तक मंत्री और उनका काफिला खेत में घुसकर आग बुझाता रहा l आग फैल चुकी थी इसके बाद भी पत्तों व लाठी की मदद से आग बुझाई गई l
मंत्री दिलीप अहिरवार ने महिला के खेत में लगी आग को बुझाने के लिए जो कदम उठाया, वह देखकर हर कोई सराहना कर रहा है l चंदला के पास खडेहा ओर सिंहपुर के बीच किसान के खेत में आग लगने से अफरा-तफरी मची थी l तेज हवा के कारण आग लगातार तेजी से फैल रही थी, खेत में खड़ी फसल लगातार जल रही थी l महिला परेशान थी और चीख पुकार कर रही थी l महिला को भारी नुकसान होने का खतरा दिखाई दे रहा था lचंदला से विधायक एवं मंत्री दिलीप अहिरवार अपने काफिले के साथ वहां से गुजरे. महिला की आवाज सुनकर मंत्री रुके तो उसने आपबीती सुनाई l इसके बाद मंत्री ने काफिला लेकर खेत की ओर रुख किया l दौड़कर खेत मे घुस गए और आग बुझाना शुरू कर दिया l मंत्री के साथ के लोगों ने भी पानी डालना शुरू कर दिया, लेकिन तब तक आग बहुत भड़क चुकी थी, लेकिन मंत्री और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया l मंत्री दिलीप अहिरवारका ने कहा है कि "वह सरवई में आयोजित रामनवमी शोभायात्रा से चंदला लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह घटना हुई l महिला सड़क पर खड़ी आवाज लगा रही थी, तभी हमने काफिले को रोककर आग बुझाना शुरू कर दिया था l स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहेl फसल नुकसान की भरपाई भी की जाएगी l


