शाजापुर l रबी उपार्जन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों के उपार्जन में खरीदी केन्द्रों पर बारदानों की उपलब्धता नहीं हो पाने के कारण वर्तमान में खरीदी का कार्य रोका गया है। बारदानों की उपलब्धता शीघ्र ही होगी। उपलब्धता होने के साथ ही खरीदी का कार्य पुन: शुरू किया जायेगा। चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी का कार्य 31 मई तक होना है। जिन पंजीकृत किसान भाईयों ने स्लॉट बुक कराया है, वे अभी फसल लेकर खरीदी केन्द्रों पर नहीं आएं। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने किसान भाईयों से अनुरोध करते हुए कहा है कि वे संयंम बरतें और सहयोग करें।