भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने विनोद कांबली की शारीरिक और मानसिक सेहत को लेकर चिंताओं के बीच उनकी मदद करने की बात कही है। हाल ही में कांबली ने शिवाजी पार्क में दिवंगत रमाकांत आचरेकर और सचिन तेंदुलकर के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए जहां कांबली को उठने, स्पष्ट रूप से बोलने और खुद को ठीक से संचालित करने के लिए भी संघर्ष करना पड़ा था। उनकी मौजूदा स्थिति को देखते हुए कई फैंस ने कांबली के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई थी। कांबली वित्तीय संकट से भी गुजर रहे हैं।