मुंबई l महाराष्ट्र सरकार के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली से अस्पताल में मुलाकात की। उन्होंने दिग्गज खिलाड़ी के हालचाल जाने। सरनाईक ने बताया कि कांबली की हालत अब स्थिर है। सरनाईक ने विनोद कांबली के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करते हुए इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। इसके साथ उन्होंने लिखा- विनोद कांबली भारतीय क्रिकेट में एक चमकता हुआ नाम हैं, जिन्होंने हमेशा अपने प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है। उनकी आँखों में आज भी वही दृढ़ संकल्प और जुझारूपन झलकता है जो उन्होंने हमेशा मैदान पर दिखाया है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और मुझे पूरा विश्वास है कि वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे।