भोपाल l आज भारत रक्षा मंच के कार्यकर्ताओं ने मनाया होली मिलन समारोह! भारत रक्षा मंच के क्षेत्रीय संगठन प्रमुख हरेंद्र सिंह जी एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लोखंडे  जी और भारत रक्षा मंच के महानगर के अध्यक्ष वसंत तिवारी जी इत्यादि अनेक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में..भारत रक्षा मंच के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति गीत कविता एवं शेरो शायरी के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति करते हुए अपार हर्ष उल्लास से एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली मिलन का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तीन-चार बिंदुओं पर विचार विमर्श कर केंद्रीय पदाधिकारी की उपस्थिति में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स के कर्मचारी श्री रविराज सिंह राठौड़ को महानगर का उपाध्यक्ष नियुक्त किया..कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पदाधिकारी में योगेंद्र शर्मा, घनश्याम पांडे, अशोक शर्मा, अनिल शर्मा, ज्ञानेश्वर शुक्ला, अतुल जी, शिवम जी, कुशवाहा जी आदि अनेक कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। वहीं उपस्थित केंद्रीय पदाधिकारी एवं महानगर के कार्यकर्ताओं ने रविराज राठौर जी को महानगर उपाध्यक्ष बनने पर बधाई प्रेषित की एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।