नई दिल्ली । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव इसी सप्ताह हो जाएगा इसी बीच चर्चा है कि निकट भविष्य में संघ और भाजपा के बीच समन्वय की जिम्मेदारी अरुण कुमार की जगह सह सर कार्यवाह अतुल लिमये को मिलेगी। सूत्रों की माने तो संघ और भाजपा के बीच समन्वय की जिम्मेदारी लिमये को दी जा सकती है। संघ की हाल ही में जबलपुर में हुई बैठक में विमर्श हुआ था। लिमये ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अहम जिम्मेदारी संभालते हुए भाजपा की बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई थी।