सहकारी बैंक में गड़बड़ घोटाला महाप्रबंधक के खिलाफ दर्ज होगी FIR
अलीराजपुर । विगत दिवस ग्राम आमखुट के कृषकों द्वारा कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर को ज्ञापन दिया गया था , जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि विगत कई सालों से कृषकों द्वारा केसीसी का उपयोग किया जा रहा था , शासन के निर्देशानुसार कृषकों द्वारा प्रतिवर्ष अपने अपने केसीसी का भुगतान कर रहे थे किन्तु सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित आमखुट द्वारा उन्हें डिफॉल्टर घोषित किया गया जो कि गलत है , उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर द्वारा अनुविभागीय अधिकारी कट्ठीवाड़ा श्री तपीस पांडे को जांच करने के निर्देश दिए गए । जांच के दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्री पांडे द्वारा बताया गया कि केसीसी के लेनदेन में गबन पाया गया और महाप्रबंधक श्री गिरधारी राठौड़ द्वारा स्व हित के लिए शासकीय योजना का दुरुपयोग किया गया । श्री राठौड के खिलाफ संबंधित थाने में प्राथमिकता दर्ज कराई जाने के निर्देश कलेक्टर डॉ बेडेकर द्वारा दिए गए । जांच के दौरान जिला सहकारिता अधिकारी श्री जी एल सोलंकी , तहसीलदार सुश्री सरिता बालेचा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे ।



