दुर्गा उत्सव के केंद्र में रहीं अभिनेत्री काजोल, जो अष्टमी के मौके पर एक खूबसूरत पीच रंग की सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके साथ, अभिनेत्री और लेखिका ट्विंकल खन्ना भी एक शानदार हरे रंग की साड़ी में नजर आईं, जो उनकी सादगी और एलिगेंस को दर्शा रही थी।अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और वह एक सुनहरे रंग की लाल साड़ी में बेहद आकर्षक लग रही थीं।