छतरपुर में आयकर विभाग ने कांग्रेस के पूर्व विधायक आलोक चतुर्वेदी उर्फ पज्जन के परिवार और उनके बिजनेस पार्टनर अजय पाल सिंह राव साहब की कंपनी खजुराहो मिनरल्स पर छापा मारा। छापामारी करने के लिए आयकर विभाग की कई टीमें शादी के स्टीकर लगे करीब 50 लक्जरी गाड़ियों के काफिले में पहुंचीं और एक साथ कई ठिकानों पर कार्रवाई शुरू कर दी।

 खजुराहो मिनरल्स खनन क्षेत्र की एक बड़ी कंपनी मानी जाती है, इसलिए आयकर विभाग की कई टीमें  सुबह अचानक ढडारी स्थित मुख्य फैक्ट्री और रमनपुरा स्थित गिट्टी फैक्ट्री सहित खजुराहो मिनरल्स से जुड़ी कई खदानों पर एक साथ पहुंची। सभी ठिकानों को घेरकर दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जा रही है, वहीं खनन स्थलों और ऑफिस के कर्मचारियों और स्टाफ से पूछताछ भी की जा रही है।  विभाग की कई टीमें अलग-अलग स्थानों पर तैनात करके कार्रवाई की जा रही है।