मुरैना जिले के कृषि अधिकारियों के लिए आज एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 115 कृषि अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया I कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर जे सी गुप्ता,  प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र मुरैना थे तथा विशिष्ट अतिथि श्री श्री अनंत सरैया, उपसंचालक कृषि मुरैना थे l कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री दिनेश कुमार सोलंकी राज्य विपणन प्रबंधक इफको भोपाल ने की I कार्यक्रम में आधुनिक नवीन टेक्नोलॉजी नैनो उर्वरकों के इफको द्वारा विकास एवं किसान हित में जमीन की उर्वरा शक्ति बढ़ाने तथा फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए नैनो ताकनिकी से बने उर्वरकों के उपयोग करने की सलाह दी गईI कार्यक्रम में सर्वाधिक उपयोग करने वाले नैनो उर्वरकों से संतुष्ट किसानों के द्वारा भी अपने अनुभव प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम में तकनीकी जानकारी डा बी एस कँसाना, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र मुरैना द्वारा दी गयी I श्री अनंत सरैया, उप संचालक, कृषि, मुरैना द्वारा अपने उदबोधन में कृषि फील्ड स्टाफ को अधिक से अधिक तकनिकी जानकारी अपडेट कर किसानों को सही सलाह देने पर जोर दिया तथा रासायनिक खादों के उपयोग को घटाने के लिए किसानों को जाग्रत करने का संकल्प लेने की बात कही I श्री दिनेश कुमार सोलंकी, राज्य विपणन प्रबंधक, इफको भोपाल द्वारा जमीन में जैविक कार्बन बढ़ाने पर जोर दिया तथा नैनो उर्वरकों का उपयोग बढाकर परंपरागत खादों की खपत घटाने की विधियों पर चर्चा की I डा. जे. सी. गुप्ता, प्रमुख, के वी के, मुरैना ने अपने उदबोधन में संतुलित उर्वरक प्रबंधन पर जोर देते हुए सल्फर एवं जिंक की उपयोगिता पर जोर दिया गया I कार्यक्रम का संचालन डा. बी. एस. जादौन, मुख्य क्षेत्र प्रबंधक, इफको, मुरैना द्वारा किया गया I कार्यक्रम आयोजन में सहयोग श्री प्रदीप शर्मा, विक्रय अधिकारी, इफको बाजार ने किया गया I