हिंदू युवती को लेकर भागा मुस्लिम युवक ग्रामीणों ने की पिटाई ,गाड़ी को किया आग के हवाले
शाजापुर जिले के बेरछा थाना क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक जिसका नाम शरीफ बताया जा रहा है l वह मक्सी क्षेत्र की एक हिंदू युवती को लेकर भाग गया l ग्रामीणों को सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस का घिराव किया और हिंदू समाज तथा धार्मिक संगठनों के लोग युवक की तलाश में लग रहे l जैसे ही युवक मिला, उसकी जमकर पिटाई की गई और उसकी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया है l युवक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे इंदौर रेफर कर दिया गया है l हिंदू संगठनों ने मांग की है कि लव जिहाद करने वाले युवक के घर पर बुलडोजर चलाया जाए l



