खंडवा l  क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर के अंतर्गत ग्राम सिलोदा जिला खंडवा मे एक दिवसीय किसानों प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे जी मुख्य अथिति कृषि विज्ञान केंद्र खंडवा से डॉ  योगेंद्र कुमार शुक्ला जी (मृदा वैज्ञानिक), क्षेत्रीय प्रबंधक इंदौर श्री सुमीत गर्ग जी एवं  कृषि विभाग के साथी गण माजूद रहे, इस कार्यक्रम मे लगभग 125 प्रगतिशील किसानो ने भाग लिया, डॉ शुक्ला जी द्वारा किसानो कों आने वाले रबी सीजन के अनुसार फसल प्रबंधन एवं नई किस्मो के साथ साथ मिट्टी परिक्षण की जानकारी दी गयी, साथ ही जैविक खेती के बारे मे भी बताया गया।
क्षेत्रीय प्रबंधक इंदौर श्री सुमित गर्ग जी द्वारा कंपनी के विभिन्न उत्पाद, जैसे सिटी कम्पोस्ट, PDM, बायो फ़र्टिलाइज़र्स, FOM, बेंटोनाइट सल्फर, के साथ साथ नेनों उर्वरक के बारे मे भी जानकारी दी गयी।
जिला प्रभारी खंडवा श्री पवन मालवीय जी द्वारा किसानो का आभार प्रकट किया एवं किसानो कों भोजन करवाया गया।