जबलपुर l  दिनांक 29.12.2025 को नेशनल फ़र्टिलाइजर्स लिमिटेड द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर के अंतर्गत स्थान- PMKSK (आलोक कुमार जैन , चाँद) जिला छिंदवाड़ा पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस कार्यक्रम में लगभग 105 प्रगतिशील कृषकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  कृषि महाविद्यालय छिंदवाड़ा से डॉ. सन्त कुमार शर्मा, डॉ. सचिन दास, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी चौरई श्री उमेश पाटिल एवं क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर से क्षेत्रीय प्रबंधक श्री यशवंत कुमार झारिया, जिला प्रभारी छिंदवाड़ा श्री राकेश करोड़ा जी, जिला प्रभारी अजय कुमार अहिरवार उपस्थित हुए | कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक श्री यशवंत कुमार झारिया जी द्वारा कृषकों को कंपनी के विभिन्न उत्पादों एवं POS सेल के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई l
वरिष्ठ क़ृषि विकास अधिकारी डॉ. एम. आर. मरावी जी द्वारा मृदा में जैविक उर्वरकों एवं बेंटोनाईट सल्फर के प्रयोग से होने वाले लाभों से अवगत कराया गया।
क़ृषि वैज्ञानिक डॉ. संत कुमार शर्मा जी द्वारा फसल चक्र , मौसम विज्ञान के बारे मे जानकारी दी गईl
डॉक्टर सचिन दास द्वारा संतुलित उर्वरक उपयोग मिट्टी परीक्षण के बारे मे विस्तृत जानकारी दी गईl
कार्यक्रम मे आये सभी किसान बंधुओ को किसान किट वितरित की गई l
कार्यक्रम के समापन मे जिला प्रभारी अजय कुमार अहिरवार द्वारा कार्यक्रम पधारे अतिथियों एवं किसान बंधुओ का आभार व्यक्त किया गया l