इंदौर के चर्चित टीआई हाकम सिंह पंवार आत्महत्या मामले में सवा तीन साल बाद बड़ी कार्रवाई हुई है। मध्य प्रदेश शासन ने आरोपी महिला असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) रंजना खांडे को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है। एक उच्च-स्तरीय विभागीय जांच में यह साबित हुआ है कि रंजना ने टीआई हाकम सिंह पंवार को ब्लैकमेल किया। इससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई। बर्खास्तगी के आदेश से पहले तक रंजना धार जिले में पदस्थ थी।