इंदौर। सोनम रघुवंशी मामले में आज एक बार फिर हलचल देखी गई दरअसल मृतक राजा रघुवंशी के घर एक पुलिस अधिकारी पहुंचे चूंकि घर पर कोई नहीं था तब राजा की मां ने विपिन को फोन लगा कर बुलाया इस दौरान वह पुलिस अधिकारी बार-बार राजा रघुवंशी की मां से घर के सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रहे थे। विपिन ने आते ही पुलिस अधिकारी से उनका आईडी कार्ड मांगा, कार्ड देखे ही विपिन को शक हो गया कि यह व्यक्ति पुलिस अधिकारी नहीं है उन्होंने तुरंत राजेंद्र नगर पुलिस को सूचना दी और पुलिस उस नकली पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार कर करके ले गई l उस व्यक्ति ने अपना नाम बजरंग लाल बताया है और वह राजा रघुवंशी की मां को बता रहा था कि वह दिल्ली रेलवे पुलिस में टीआई है l अब सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर वह राजा रघुवंशी के घर टीआई बनाकर जासूसी करने क्यों आया था..? वह कौन है ..?  इन सवालों के जवाब पुलिस की पूछताछ के बाद ही मिल सकेंगे l