सोनम रघुवंशी मामले में नया update : कोर्ट ने तय किए आरोप, अब होगा ट्रायल शुरु
इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं इनमें मृतक राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा समेत तीन सुपारी किलर्स के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 (1) हत्या ,238 (ए ) सबूत छिपाना 61 (2) आपराधिक साजिश रचना के आरोप तय किए गए हैं l अब इन आरोपों पर कोर्ट में ट्रायल शुरू होगा l सोनम रघुवंशी की जमानत याचिका को कोर्ट पहले ही खारिज कर चुका है l मेघालय के सोहरा (चेरापूंजी) में हुआ यह हत्याकांड राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हुआ था l टीवी चैनलों और अखबारों की सुर्खियों में भी यह लंबे समय तक बना रहा था l


