सालो बाद मिले एक साथ मिले तो लगा समय फिर वापस आ गया

भोपाल। देश के अलग अलग हिस्से में रह रहे कुछ लोगों के लिए नवंबर की वह रात एक खास रात बन गई। एक व्हाट्सएप ग्रुप की एडमिन अभिलाषा माउका ने बताया की 3 नवंबर 2024 को पूरे 14 सालों बाद टीआईटी कॉलेज के प्रबंधन के 2008 से 2010 के छात्र छात्राओं ने मिलकर एक भव्य आयोजन किया।
इस आयोजन का विचार उस ग्रुप की एडमिन अभिलाषा माउका, मोहम्मद अमीर औऱ संतोष पचौरी को आया। इन तीनों के विचार ने एक - एक कर के बरसों से बिछड़े हुए दोस्तों को एक व्हाट्सप्प ग्रुप में माध्यम से जोड़ा। सोशल मीडिया ने इस हेतु दोस्तों के बीच पुल बनकर उनका भरपूर सहयोग किया। कुछ साथियों को फेसबुक मेसेंजर, लिंक्डइन, इंस्टाग्राम, स्नेप चैट आदि का प्रयोग कर अपने समूह में जोड़ा। वर्तमान में इनके समूह के सदस्य में कुल सदस्यों की संख्या 172 हो गयी है। यह सभी भारत के अलग अलग स्थानों में रह रहे हैं। जब उन सबने यह सुना कि दोस्तों के पुनर्मिलन का आयोजन है तो सभी साथियों ने उपस्थित होने का भरसक प्रयास किया औऱ सभी साथियों की उपस्थिति से कार्यक्रम की भव्यता में चार चाँद लग गए।
सभी का कहना था ऐसा लगा मानों हमारे हाथो में टाइम मशीन आ गयी है और हम अपने दोस्तों के साथ फिर से एक क्षत के नीचे कभी आयेंगे ऐसा विचार पिछले 14 सालों में हमें कभी नहीं आया। सभी ने अभिलाषा माउका को दिल से धन्यवाद दिया।
फर्स्ट रियूनियन कार्यक्रम में इन सभी दोस्तों ने भाग लिया। इसमें अभिलाषा माऊका, मोहम्मद आमिर, गगन, रित्विक चौबे, अभिषेक सोनी, आकिल मोहम्मद, वेंकेट, अजीत पाण्डे, अल्केश, अनुजा दुबे, दिवाकर वराठे, दीपक देशमुख, दीपक सीनोटिया, दीपमाला राजपूत, तरु, गौरव श्रीवस्तव, अजय बाथरी, दिशा मुखर्जी, ज्योति, हर्षल, कल्पना वर्मा, करण, महेंद्र दोहरे, मूवीन, प्रज्ञा पटेल, ऋचा मिश्रा, संकल्प, संतोष पचौरी, शिवांगी, श्वेता परिहार , श्वेता, सुरेंद्र सिंह सोलंकी, जुनैद, नीलिमा, सरिता, सुगंधा, वैशाली सोनी, यासीन, खुशबू, हेमंत ठाकुर, विश्वास, सुखेन्द्र,औऱ सुभाष शामिल रहे।
*दोस्तों ने जमकर की धमाल मस्ती, दिखाया हुनर :*
इस कार्यक्रम में सभी दोस्तों ने अलग अलग एक्टिविटी में भाग लिया। यासीन ने शानदार डांस परफॉरमेंस दी औऱ अभिषेक सोनी ने गायकी कर दोस्तों का दिल कई बार जीता। अजय का कहना है की उसने सबसे अधिक चेयर रेस में मजे किये। सभी को आकर्षक स्मृति चिंह दिए गए और साथ ही अलग अलग शीर्षक से नवाजा गया। दोस्तों से बरसों बाद मिलने के बाद तुरंत ही अगली रीयूनियन की प्लानिंग शुरू हो गयी है। इस संबंध में अभिलाषा माऊका का कहना है कि यह पुनर्मिलन की शुरुआत थी, अब ये आयोजन औऱ भी बड़े रूप में होगा। इस बार जो साथी नहीं आ पाए वो सभी अगले पुनर्मिलन में अवश्य ही आएंगे औऱ दोस्तों संग पुनः अपने रिश्ते को औऱ अधिक मजबूत बनाएंगे।