उज्जैन । किसान लखन माली, मुकेश माली और संजय माली की लालपुर ब्रिज के नीचे 12 बीघा जमीन है। माली परिवार अपने ही खेत पर बनी पुरानी झोपड़ी को हटाकर टीन शेड लगा रहा था। इस दौरान पास में स्थित दरगाह पर आने वाले शाहरुख, आबिद अब्दुल वाहीद ने निर्माण कार्य का विरोध किया। 
उन्होंने काम बंद करने की चेतावनी दी। जिसे लेकर विवाद की स्थित बन गई, देखते ही देखते शाहरुख, आबिद और अब्दुल ने माली परिवार पर हमला कर दिया। आरोपियों की ओर से धारदार हथियार चलाए गए और पत्थरबाजी की गई। हमले में लखन माली को धारदार हथियार चोट आई है।   साथ ही 
साथ ही आरोपियों ने क्षेत्र में स्थित मंदिर और रहवासियों के मकानों पर पथराव भी किया। इससे कुछ देर के लिए हालात बिगड़ गए।  घटना के बाद लखन, मुकेश और संजय का परिवार महाकाल थाने पहुंचा और शिकायत दी। जिसके आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की है l