कृषि मंत्री ने मुँगवारी फॉर्म पर किया उन्नत गेहूं की फसल का निरीक्षण
खजुराहो l मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री का आज खजुराहो प्रवास के दौरान मुँगवारी फॉर्म पर पहुंच कर किसानों से संवाद किया।
कृषि मंत्री ने इस अवसर पर अग्निहोत्री कृषि फॉर्म का अवलोकन किया, जहाँ उन्होंने 1650 गेहूं की उन्नत और लहलहाती फसल का निरीक्षण किया। फॉर्म में अपनाई जा रही आधुनिक कृषि तकनीकों, नवाचारों और जैविक खेती के मॉडल की उन्होंने सराहना की।
निरीक्षण के दौरान कृषि विकास, उत्पादन वृद्धि, और किसानों के लिए उपयोगी कृषि तकनीकों पर विस्तृत चर्चा भी हुई। मंत्री ने कहा कि “प्रदेश के किसान आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर नई मिसालें कायम कर रहे हैं, और यह भविष्य की आवश्यकता भी है।”
इस विशेष अवसर पर फॉर्म प्रबंधन द्वारा मंत्री को जैविक खाद से निर्मित शुद्ध गुड़ भेंट स्वरूप प्रदान किया गया, जिसे मंत्री ने जैविक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में प्रेरणादायक बताया।
स्थानीय किसानों ने मंत्री के साथ संवाद कर अपनी आवश्यकताओं एवं नवाचारों के अनुभव साझा किए। मंत्री ने उन्हें हर संभव सहायता एवं सहयोग का भरोसा दिलाया।



