भोपाल l मंत्रालय सेवा अधिकारी/कर्मचारी संघ के अध्यक्ष इंजीनियर सुधीर नायक ने अजाक्स के नए प्रांतीय अध्यक्ष संतोष वर्मा के द्वारा आज दिए गए  बयान की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि विवाह पूरी तरह निजी निर्णय है, जहां कोई भी व्यक्ति अपनी पसंद से जीवनसाथी चुनने के लिए स्वतंत्र है। नायक ने यह भी कहा कि बेटी कोई वस्तु नहीं कि उसे ‘दान’ दिया जाए। नायक ने यह भी याद दिलाया कि कई प्रसिद्ध दलित नेताओं ने ब्राह्मण समुदाय की महिलाओं से विवाह किए हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने सविता अंबेडकर से विवाह किया था और रामविलास पासवान ने भी रीना शर्मा से शादी की थी। उनका तर्क था कि समाज अब काफी बदल चुका है और विभिन्न जातियों के बीच विवाह होना सामान्य बात है, इसलिए आरक्षण बहस में ऐसे निजी मुद्दों को शामिल करना अनुचित है।