अजाक्स के नए प्रांतीय अध्यक्ष के खिलाफ कर्मचारी संगठनों ने खोला मोर्चा
भोपाल l अजाक्स के नए प्रांतीय अध्यक्ष और आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा आरक्षण पर टिप्पणी करके घिर गए हैं। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कर्मचारी संगठनों ने इस बयान को आपत्तिजनक बताते हुए वर्मा पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनके बयान को लेकर ब्राह्मण समाज भी खासा नाराज है l वे कह रहे हैं कि एक परिवार में व्यक्ति को आरक्षण मिलना चाहिए, जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान नहीं कर दे या उससे संबंध नहीं बना ले, यदि आरक्षण आर्थिक आधार पर देना है तो । उन्होंने आगे कहा कि तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए। इस बयान को मंत्रालय सेवा अधिकारी/कर्मचारी संघ ने अपमानजनक बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। आज तुलसीनगर के सेकंड स्टॉप स्थित अंबेडकर मैदान में हुए अजाक्स के प्रांतीय अधिवेशन में संतोष वर्मा ने यह बयान दिया था।


