केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजनाओं से हो रहा अटल जी का सपना साकार: राकेश शुक्ला

भिण्ड/डॉ मोहन सरकार के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग मंत्री राकेश शुक्ला ने भिण्ड में प्रेस से चर्चा करते हुए कहा कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का एक वर्ष बहुत ही गौरवशाली है।उन्होंने बताया कि 11 दिसम्बर से 26 जनवरी 2025 तक मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान एवं 11 दिसम्बर से 26 दिसम्बर 2024 तक जनकल्याण पर्व चलाने का निर्णय लिया है।इसके तहत ग्राम पंचायतो में गांव स्तर पर और नगरीय निकाय में वार्ड स्तर तक शासन की जो चिन्हित योजनाएं हैं। उन में सभी सभी पात्र हितग्राहियों को पूर्णत: लाभ मिले। इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित नहीं रहे। यह हमारी प्राथमिकता है।केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजनाओं से अटल जी का जल राशि संचय सपना अब साकार हो रहा है।